जमशेदपुर में अवैध पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, पोटका में फिर गई एक जान

    जमशेदपुर में अवैध पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, पोटका में फिर गई एक जान

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना मंगलवार को हाता - टाटा मार्ग स्थित तुड़ी पेट्रोल पंप के पास हुई. इसमें जमशेदपुर के बिरसानगर में रहने वाले श्याम सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. पोटका पुलिस ने इलाज के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. खबर देने पर मृतक और घायल के परिजन पोटका पहुंचे. श्याम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. पुलिस इस मामले में एक केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. लिखित शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा. 

    हाईवा से टकराई बाइक
    श्याम सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से हाता की ओर से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान तुड़ी पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक हाईवा वाहन से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. 

    ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही
    सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जिले भर में ऐसे हादसे हो रहे है. शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र सब जगह बड़े-बड़े वाहन सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कर दिए जा रहे हैं. इनमें टकराकर  बाइक सवार या चार पहिया सवार लोगों की लगातार मौत हो रही है. हैरानी की बात यह है कि लगातार हो रहे हादसों के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news