रांची से बड़ी खबर:पुलिस विभाग के बाद अब पशु पालन विभाग में घोटाला,गायब हुए 3 करोड़ रुपये,थाना में केस दर्ज    

    रांची से बड़ी खबर:पुलिस विभाग के बाद अब पशु पालन विभाग में घोटाला,गायब हुए 3 करोड़ रुपये,थाना में केस दर्ज

    रांची(RANCHI): बोकारो हजारीबाग के बाद अब रांची में ट्रेजरी से करोड़ों रुपये गायब हो गए. इस मामले में कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिसमें करीब 3 करोड़ के अवैध निकासी का जिक्र किया गया. यह निकासी पशु पालन विभाग के वेतन मद से की गई है. डीसी के जांच के बाद विभाग के कर्मी ने थाना पहुंच कर दो कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है.      

    बताया जा रहा है कि यह घोटाला इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के कर्मियों ने किया है. जिसमें वेतन मद के पैसे को गलत तरीके से अपने खाता में ट्रांसफर कर लिया. इस मामले में मुनीन्द्र कुमार और संजीव कुमार शामिल है. मुनीन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में अकाउंटेंट है जबकी संजीव एक कर्मचारी है. दोनों ने मिल कर इस खेल को अंजाम दिया है.  दोनों के खिलाफ कार्यकारी मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफ़र हसमत ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है.       

    सूत्रों की माने तो खेल वित्तीय वर्ष 2023-24,2024-25 और 2025-26 में अंजाम दिया गया है. सैलरी पोर्टल में छेड़ छाड़ कर दोनों कर्मचारियों ने पैसे को अपने अलग अलग खाते में ट्रांसफर किया है. दोनों ने अपने मूल वेतन में छेड़छाड़ किया और कोषागार से पैसे को ट्रांसफर कर लिया है.

    रांची से पहले बोकारो और हजारीबाग में भी बड़ा घोटाला उजागर हुआ था. बोकारो में करीब 4.25 करोड़ और हजारीबाग में 15 करोड़ की राशी निकाली गई थी. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. यहां दोनों जिला में पुलिस विभाग में गड़बड़ी कर पैसे की निकासी की गई.

    सरकार ने सीआईडी को दिया जांच का जिम्मा

    राज्य सरकार ने इसे बड़ा घोटाला मान कर सीआईडी को जांच करने का आदेश दिया है. जिससे पूरे घोटाले की सच्चाई सामने आसके.खुद वित्त मंत्री ने कहा है कि एक एक रुपये का हिसाब होगा और जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा.            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news