BIGBREAKING:रांची में हथियार के बल पर आभूषण दुकान में लूट,इलाके में दहशत

    रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हथियार के बल पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया. हरिहर सिंह रोड में प्रीति जेवेलर्स को चार की संख्या में पहुंचे लूटेरो ने निशाना बनाया है.

    BIGBREAKING:रांची में हथियार के बल पर आभूषण दुकान में लूट,इलाके में दहशत

     

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हथियार के बल पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया. हरिहर सिंह रोड में प्रीति जेवेलर्स को चार की संख्या में पहुंचे लूटेरो ने निशाना बनाया है. दुकान में रखे आभूषण को लूट कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसमें पुलिस जांच में जुटी है.

    बताया जा रहा है कि घटना करीब सात बजे की है. अचानक बाइक सवार अपराधी पहुंचे. सभी का चेहरा ढका हुआ था. और हथियार के बल पर दुकान में रखे चांदी और सोने को लूट लिया. साथ ही कैश काउंटर में रखे 10 हजार नगद भी साथ ले गए. आभूषण दुकानदार के मुताबिक करीब एक किलो चांदी और दस हजार रुपये लूट हुई है.

    वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दुकान में लगे CCTV  कैमरे के साथ आस पास के कैमरे को खंगाला जा रहा है. जिससे लूटेरो की जानकारी मिल सके. साथ ही आस पास के थाना पुलिस और जिला को अलर्ट किया गया. सभी चेक पोस्ट पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. जिससे लूटेरो की गिरफ़्तारी हो सके.

                         


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news