रामगढ़(RAMGARH):झारखंड राज्य का एकमात्र सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में आज चैती नवरात्रा को लेकर भक्तों का तांता सुबह से देखने को मिल रहा है. रामगढ़ पुलिस के द्वारा सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम मंदिर परिसर में रखा गया है. श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इस पर विशेष ख्याल रखा गया है.वही पटना से आए हुए श्रद्धालु ने बताया कि माता के दरबार में व्यवस्था बहुत ही सुंदर है.श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस पर विशेष ख्याल रखा जा रहा है.
सुरक्षा का विशेष इंतजाम
वही रजरप्पा मंदिर के पुजारी लोकेश पांडा ने बताया कि चेती नवरात्र के पहले दिन आज सुबह से ही श्रद्धालु काफी संख्या में मंदिर पहुंच रहे है. भक्तों के लिए बाबा ने बताया बीज मंत्र, इस बीज मंत्र का उच्चारण करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है.
रिपोर्ट-अनुज कुमार
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


