हैप्पी बर्थ डे माही: लौहनगरी में मनाया गया धोनी का जन्मदिन, जानें कौन से एल्बम की हुई लॉन्चिंग


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज 7 जुलाई को झारखंड के राजकुमार सह इंडिया टीम के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है. पूरे देश में लोग धूमधाम से इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. तो वहीं जमशेदपुर बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम के पास भी धूमधाम से धोनी का बर्थ डे मनाया गया.
बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम के पास भी धूमधाम से धोनी का बर्थ डे मनाया गया
जहां एक तरफ उनके फैंस ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. वहीं दूसरी तरफ शहर के युवा सिंगर अजित अमन ने एक गाना महेंद्र सिंह धोनी के लिए बनाया है. इस गाने में भोले बाबा से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड कप दिलाने की प्रार्थना की जा रही है. इसी मौके पर एल्बम की लॉन्चिंग की गई.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+