संसदीय समिति की बैठक में सांसद पी एन सिंह के निशाने पर जानिए क्यों  रहा धनबाद रेल मंडल

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद पी एन सिंह के निशाने पर जानिए क्यों  रहा धनबाद रेल मंडल

    धनबाद(DHANBAD) धनबाद  रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक शुक्रवार को धनबाद में हुई.  रेल मंडल कार्यालय में हुई इस बैठक में समूचे मंडल के सांसद अथवा उनके प्रतिनिधि शामिल थे.  धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य इस बैठक में मौजूद रहे.  अपने-अपने इलाकों की समस्याओं को रेल मैनेजमेंट के सामने उठाया.  धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह आज अधिक आक्रामक तेवर में थे.  अपने इलाके  की समस्याओं को लेकर रेल अधिकारियों को घेरा.  

    नागरिको का विश्वास लेना होगा ,तभी सही काम होंगे 

    उनका सबसे अधिक गुस्सा था कि भूली मोड़ के आस पास के  दुकानदारों को बिना समय दिए उजाड़ दिया गया.  दुकानदार केवल 10 दिन का समय मांग रहे थे लेकिन पता नहीं क्यों ,रेल प्रबंधन उन्हें उजाड़ने पर आमदा था और अंततः उजाड़  ही दिया.  धनबाद रेलवे ग्राउंड में टहलने पर पावंदी का भी उन्होंने विरोध किया.  कहा कि  रेल मैनेजमेंट यहां के नागरिकों को विश्वास में लेकर काम नहीं करता है ,तो यह अच्छी बात नहीं है.  लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना भी रेलवे की जवाबदेही है.  यह बात अलग है कि धनबाद रेल मंडल फिलहाल राजस्व देने में देश का नंबर वन   बन गया है, लेकिन जिस अनुपात में राजस्व में वृद्धि हुई है, उस अनुपात में सुविधाओं पर कैंची  चलाई गई है.  देखना है संसदीय समिति की बैठक में उठे मुद्दों पर  धनबाद रेल मंडल कितना सक्रिय होता है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News