जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी में स्थित अवैध सेकेंड हैंड शोरूम में फिर आग लग गई. इसमें 2 कारें जलकर खाक हो गई. शुक्रवार देर रात लगी आग को दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया. तब तक कारें पूरी तरह से जल चुकी थी. आगलगी को लेकर अफरा - तफरी का माहौल रहा. साईं मोटर्स के सेल-परचेज परिसर में सड़क किनारे कई करें खड़ी थी. दमकल कर्मियों की सुझबुझ से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों के अनुसार पहले कार से धुआं उठता दिखाई दिया. फिर कार धू-धू कारें जलने लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. 2 कारें आग की चोट में आ गई. दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. गोलमुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एक दिन पहले भी लगी थी आग
साईं मोटर्स के सेल-परचेज परिसर में खड़ी कार में एक दिन पहले भी आग लगी थी. तब एक कार जली थी. लगातार दूसरे दिन आगलगी की घटना से लोग हैरान है. पहले आशंका जताई जा रही थी कि कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, लेकिन अब लोग किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की आशंक जता रहे है. जिन कारों कार में आग लगी, उन कारों पीछे कई और कारें खड़ी थी. जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया. आग की लपटें और कारों तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग की वजह से कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
अवैध रूप से चलता है सेकेंड हैंड कार का शोरूम
जिस कार में आग लगी थी वह सेकेंड हैंड कार शोरूम में खड़ी थी. प्रशासन की मिली भगत से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे अवैध रूप सेकेंड हैंड कारों का शोरूम चलता है. यह शोरूम सड़क किनारे बनाया गया है. जहां लाइन से फोर सेल लिखी कई कारें खड़ी रहती है. रात भर करें सड़क किनारे की खड़ी मिलेंगी. सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण हादसे का डर भी बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि साईं मोटर्स परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं.

