टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पिछले 10 दिनों से लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दिनों तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
आज तेज हवाओं के साथ इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है.इसके मुताबिक झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.वहीं, रुक-रुक कर हो रही बारिश और उमस के कारण कुछ जिलों में गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है.
आज तेज हवाओं के साथ इन जिलों में बारिश की चेतावनी
खासकर धनबाद और जमशेदपुर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान खेतों में काम करने से बचें, क्योंकि इससे जानमाल का खतरा हो सकता है. वहीं आम लोगों को भी सलाह दी गई है कि खराब मौसम के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें.प्रशासन और मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान दें और सुरक्षित स्थानों पर रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

