लौहनगरी में अमन चैन से अदा की गई ईद की नमाज, एक दुसरे से गले मिलकर लोगों ने बांटी खुशियां

    Eid celebration in jamshdpur:ईद- उल-फितर के मौके पर जमशेदपुर में भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. जहां सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई. इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआएं मांगी गई

    लौहनगरी में अमन चैन से अदा की गई ईद की नमाज, एक दुसरे से गले मिलकर लोगों ने बांटी खुशियां

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):ईद- उल-फितर के मौके पर जमशेदपुर में भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. जहां सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई. इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं. नमाज के बाद “ईद मुबारक” की गूंज से पूरा माहौल गूंज उठा.

    एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने बांटी खुशियां

    लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और आपसी प्रेम का संदेश फैलाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखा गया. नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद एक- दूसरे के घर जाकर मिठाइयों का आदान- प्रदान किया. सेवइयां और पारंपरिक पकवानों की खुशबू से पूरा शहर महक उठा.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है. इस दिन लोग पुराने गिले- शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करते है. त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news