हेमन्त सोरेन के प्रेस सलाहकार के करीबी उदय के ठिकानों पर ईडी की रेड

    हेमन्त सोरेन के प्रेस सलाहकार के करीबी उदय के ठिकानों पर ईडी की रेड

    रांची(RANCHI): झारखंड में ED की छापेमारी जारी है. ED की दबिश देख भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अभी ईडी दफ्तर में आईएएस छवि रंजन से पूछताछ चल ही रही थी, कि इधर ED की दूसरी टीम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के करीबी उदय के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. इस छापेमारी में ED के कई सीनियर अधिकारी भी शामिल है. हालांकि यह स्पष्ठ नहीं है कि यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है.  इस बीच गोड्डा सांसद निशीकांत दुबे ने लिखा है कि रॉंची में कोई उदय भइया के यहाँ ED का छापा पड़ा,राजा बाबू का सब काग़ज़ पत्तर , काली करतूत सबे मिल गया,इ का हो रहा है

    लेकिन सूत्रों की माने तो दो दिन पूर्व रांची रजिस्टार कार्यालय में ED की टीम ने रेड किया था. इस रेड में जमीन के कई दस्तवेज ईडी के अधिकारी साथ लेकर गए थे, हो सकता है कि इसमें अभिषेक उर्फ पिंटू के करीबी उदय से जुड़ा दस्तवेज हो. दस्तवेज की गहन जांच के बाद अब ED के अधिकारी उदय तक पहुंचे है.अब देखना होगा की यह छापेमारी कितना देर चलती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news