धनबाद में चलती है अपराधियों की सरकार! विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बमबारी पर विधायक सरयू राय का बड़ा बयान


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):धनबाद के झरिया विधायक रागिनी सिंह की आवास पर बमबारी मामले को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने धनबाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा किया, उन्होंने कहा कि धनबाद में जिला पुलिस की नहीं चलती है, वहा अपराधियों की सरकार चलती है. किसी ऐसे दबंग द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार में पकड़ रखता है. सबसे शर्म की बात यह है कि महिला विधायक के घर बम फेंक कर अपनी दबंगई दिखाई जा रही है.
बमबारी पर विधायक सरयू राय का बड़ा बयान
धनबाद में मेयर का चुनाव होने वाला है और उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देकर दबाव बनाया जा रहा है.धनबाद में इस तरह की घटनाएं आम बात हो चुकी है. राज्य सरकार इस तरह की घटनाओ पर रोक लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करना चाहिए, क्योंकि धनबाद की जिला पुलिस इस तरह की आपराधिक घटनाओ पर लगाम लगाने के लिए कुछ काम नहीं कर सकती है.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+