Weather Alert:दिन में गर्मी रात में सर्दी,पल-पल बदल रहा है झारखंड का मौसम, स्वास्थ्य को लेकर रहें अलर्ट

    Jharkhand weather update:फरवरी के पहले सप्ताह में ही झारखंड से ठंडा लगभग गायब हो चुकी है.आलम यह है कि कड़क धूप की वजह से लोगों का पसीना छूट रहा है.खासकर सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है

    Weather Alert:दिन में गर्मी रात में सर्दी,पल-पल बदल रहा है झारखंड का मौसम,  स्वास्थ्य को लेकर रहें अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):फरवरी के पहले सप्ताह में ही झारखंड से ठंड लगभग गायब हो चुकी है.आलम यह है कि कड़क धूप की वजह से लोगों का पसीना छूट रहा है.खासकर सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.वही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड में गर्मी और बढ़ेगी हालांकी इसके बाद एक-दो डिग्री पर गिर सकता है.

    पढ़े अगले एक हफ्ते के मौसम का हाल

    झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. पिछले 1 सप्ताह से लगातार मौसम उतार चढ़व देखने को मिल रहा है.कभी गर्मी,कभी धूप कभी बादल तो कभी हल्की फुल्की ठंड लोगों का एहसास लोगों को हो रहा है.वही बदलते मौसम को देखते हुए अब खास तौर पर स्वास्थ्य के प्रति सावधानियां बरतने की जरूरत है.जिस तरीके से मौसम अपना रंग बदल रहा है उसके हिसाब से खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बदलते मौसम में तबियत खराब होने की संभावना रहती है.

    दिन में गर्मी तो रात में सर्दी

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले एक सप्ताह तक झारखंड के तापमान में हल्का फुलका उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा.हालांकी मौसम पूरी तरह से सुष्क रहेगा.सुबह के समय हल्का फुल्का कोहरा ठंड तो वही दोपहर में कड़क धूप से लोगों का पसीना छूटेगा.वही शाम और रात के समय भी हल्की फुल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा. हालांकी मौसम पूरी तरीके से साफ रहने की संभावना है.

    इन जिलो में छूट रहा है लोगो का पसीना

    खासकर झारखंड के पूर्वी और दक्षिणी हिसों में लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास होगा.जहां पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में पारा 29 से 30 डिग्री के बीच रहेगा. वही सिमडेगा धनबाद जामताड़ा,देवघर, दुमका में तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.रांची में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

    पढ़े अपने जिले का हाल 

    रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news