कपाली में युवक का शव मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

    कपाली में युवक का शव मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. डोबो ईंट भट्ठा के पास सड़क किनारे युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस भी मौके पर पहुंची. युवक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक दूसरी जगह का लग रहा है. आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को ईंट भट्ठा के पास फेंक दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    धारदार हथियार से हत्या की आशंका
    युवक के शरीर में गहरे जख्म के निशान मिले है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है. कपाली पुलिस का कहना है कि शव देख प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है. साक्ष्य छिपाने के उद्वेश्य से शव को ईट भट्टा के पास फेंक दिया हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने कहा कि युवक को पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसकी हत्या की गई है. उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है. हत्या किन कारणों से हुई इसका पता लगाया जा रहा है. युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर जख्म के निशान मिले है.

    सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. ताकि यह पता चल सके ही युवक यह कैसे आया और उसे कौन लेकर आया. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि कपाली ने अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है. इन घटनाओं में रोक लगाने की मांग लोगों ने पुलिस से की है. 



    Related News