धनबाद में नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार पर बोले सांसद ढुल्लू महतो, सामंजस्य से ही मिलेगी जीत

    Dhanbad, Jharkhand
    धनबाद में नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार पर बोले सांसद ढुल्लू महतो, सामंजस्य से ही मिलेगी जीत

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में नगर निगम चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों की हर को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि आपसी अनबन की वजह से ही समर्पित  प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा. अगर आपसी समझौता से चुनाव लड़ा गया होता तो निश्चित ही सभी प्रत्याशियों की जीत होती.दरअसल रविवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डीटीओ कार्यालय के समीप कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, जिला अध्यक्ष समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे.कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित अतिथियों के अंगवस्त्र से स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.

    प्रत्याशी की हार को लेकर विस्तार से समीक्षा

    इस दौरान निगम चुनाव में समर्थित प्रत्याशी की हार को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई.कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के माध्यम से हार के कारणों पर चर्चा करते हुए भविष्य की रणनीति तय करने की कोशिश की गई.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने स्वीकार किया कि पार्टी के अंदर आपसी मतभेद और कार्यकर्ताओं के बीच अनबन की स्थिति बन गई थी, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा.

     समस्याओं का समाधान होगा

     हालांकि उन्होंने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम के जरिए इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और अब संगठन पहले से ज्यादा मजबूत होकर सामने आएगा.उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास पार्टी की पहली प्राथमिकता है और पूरे लोकसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news