रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, जमशेदपुर में बुजुर्ग की जान

    रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, जमशेदपुर में बुजुर्ग की जान

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. घटना मंगलवार को सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई. सुंदरनगर के नंदूप गांव का रहने वाला सीदयू सोय (65) रेलवे ट्रैक पर करने के दौरान हादसे का शिकार हुआ. वह शौच करने जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन में उसे अपनी चपेट में ले लिए. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. लोगों का कहना था मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    पुलिस ने शव कब्जे में लिया
    घटना की सूचना पर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मृतक के पुत्र कमल सोय ने बताया कि पिता शौच के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली. 

    रेलवे ट्रैक के किनारे है गांव
    सुंदरनगर का नंदूप गांव रेलवे ट्रैक के किनारे बसा है. अक्सर ग्रामीण रेलवे ट्रैक किनारे शौच के लिए जाते है. यहां पहले भी कई लोगों को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. स्थानीय लोग गांव के पास ट्रेनों की गति कम करने की मांग कर रहे है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news