धनबाद(DHANBAD): सिंदरी के पूर्व भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो को मंगलवार को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद से रांची लाया गया. रांची एयरपोर्ट पर आज गहमागहमी थी. झारखंड के तमाम दिग्गज मौजूद थे. इंद्रजीत महतो की अगवानी के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित उनकी पत्नी तारा देवी सहित धनबाद से गए भाजपा नेता मौजूद थे.

इंद्रजीत महतो जब विधायक थे, तभी वह कोरोना की चपेट में आ गए
इंद्रजीत महतो जब विधायक थे, तभी वह कोरोना की चपेट में आ गए . तब से उनका इलाज हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था. अब उन्हें बोकारो के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार रांची से सड़क मार्ग से बोकारो के अस्पताल में उन्हें शिफ्ट किया गया है. 2019 में उन्होंने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की थी. कोयलांचल में भाजपा के कुर्मी नेता के रूप में वह उभर रहे थे.

पति की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं
वैसे, पति की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी तारा देवी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. वह 2025 में सिंदरी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार थी. लेकिन चुनाव हार गई. कोरोना संक्रमित होने के बाद 2021 से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा तह. अब झारखंड के बोकारो में इलाज चलेगा।
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


