असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमशेदपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमशेदपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

     जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता  बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार को साकची थाना में लिखत आवेदन देकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी साकची थाना में एकत्रित हुए. कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हेमंत बिस्वा सरमा ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. कांग्रेसियों ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई. साकची पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

    विपक्षी दलों के खिलाफ दिए जा रहे हैं अमर्यादित बयान

    कांग्रेसियों ने कहा कि  इस तरह की भाषा किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए शोभनीय नहीं है. संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार की टिप्पणी लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती है. इसलिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. भाजपा के नेताओं द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं. यहराजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध है. ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कदम उठाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे.  जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.

    रिपोर्ट-रोहित सिंह



    Related News