चाईबासा:जलापूर्ति योजना ठप होने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, कहा- खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मती कराये विभाग, नहीं तो होगा आंदोलन

    चाईबासा:जलापूर्ति योजना ठप होने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, कहा- खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मती कराये विभाग, नहीं तो होगा आंदोलन

    चाईबासा(CHAIBASA):चाईबासा के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमडीह पंचायत के गुटूसाई हिलटॉप मैदान में पेयजल समस्या को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया.जिसमे आम लोगों के साथ विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए. लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग पेयजल की गंभीर समस्याओं से वर्षों से जूझ रहे हैं.जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने पेयजल विभाग के पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई, तो आंदोलन किया जायेगा. इसके साथ ही इस क्षेत्र से हो रही जलापूर्ति को भी ठप कर देने की चेतावनी दी गई.

    कार्य पिछले दो सालों से ठप पड़ा है

     आपको बताये कि इस क्षेत्र में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत वर्ष 2019 से घर-घर पानी पहुंचाने को लेकर जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन यह कार्य पिछले दो सालों से ठप पड़ा है.लोगों ने जब निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की तब लोगों को सिर्फ आश्वासन मिला. लोग अब थक चुके हैं, इसे लेकर लोग आक्रोश में हैं. वहीं आज विशेष ग्राम सभा में उपस्थित पेयजल विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता ने निर्माण कार्य को पूर्ण करने का समय मांगा. पेयजल विभाग की ओर से निर्माण आगामी जून 2024 तक पूर्ण करने की बात कही गई.

    विधायक ने पेयजल विभाग के खिलाफ नाराजगी जताया

    वहीं इस पर विधायक ने पेयजल विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लिखित रूप से कार्य पूरा करने का समय विशेष ग्राम सभा में देने को कहा. इसके अलावा निर्माणाधीन जलापूर्ति योजना से संबंधित प्रगति रिपोर्ट और एग्रीमेंट की सारी कागजात ग्रामसभा को उपलब्ध करने का निर्देश दिया, साथ ही इस निर्माणधीन योजना से संबंधित संवेदक पर अबतक विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की सारी दस्तावेज ग्राम सभा को उपलब्ध कराने की बात कही. इसके अलावा जलापूर्ति योजना पूर्ण होने से पहले क्षेत्र में खराब पड़े जलमीनार और चपाकलों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं करने पर संवेदक के खिलाफ आंदोलन करने और मामला दर्ज कराने की भी चेतावनी दी.

    संवेदक की ओर से जून 2024 तक इसे पूर्ण कराने की बात कही गई है

    पेयजल विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना 94 करोड़ की लागत से बन रही है.जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 से शुरू हो कर अगस्त 2022 तक इसे पूर्ण करना था. लेकिन अब तक नहीं हो पाया, इसे लेकर कई बार संबंधित संवेदक को नोटिस दी गई है, अब संवेदक की ओर से जून 2024 तक इसे पूर्ण कराने की बात कही गई है. ग्राम सभा के बाद विधायक ने निर्माणाधीन जलमीनर का जायजा लिया.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news