हजारीबाग(HAZARIBAGH): में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर भी लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में लिखे पोस्टर और बैनर लेकर कैंडल मार्च निकाला और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि घटना को हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब महिलाओं की सुरक्षा की बात आती है, तो व्यवस्था कमजोर नजर आती है साथ ही कहा की राज्य में महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना चल रही है लेकिन जब उनकी सुरक्षा के लिए कई योजना नहीं है.
लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई.
Thenewspost - Jharkhand
4+


