BIG BREAKING : धनबाद में अचानक जमींदोज हुआ मकान,तीन लोग जमीन में समाए !

    BIG BREAKING : धनबाद में अचानक जमींदोज हुआ मकान,तीन लोग जमीन में समाए !

    टीएनपीडेस्क (TNPDESK): धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां अचानक तेज आवाज के साथ एक घर जमींदोज हो गया. जिसमें तीन लोगों के लापता होने की सूचना है. घटना सोनारडीह थाना के टाण्डाबारी बस्ती की है. घर जमींदोज होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया. वहीं  मामले की जानकारी मिलने के बाद बघमारा विधायक मौके पर पहुँचे.

    फिलहाल घटना के बाद हर तरफ चीख पुकार मची है.स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज के साथ एक घर जमींदोज हो गया.जिससे घर में रहने वाले  गृहस्वामी मोनू उरांव,उनकी  पुत्री गीता,और एक अन्य महिला सरिता देवी धरती में समाए.

    बताया जा रहा है पास में अवैध खनन कई दिनों से चल रहा था. जिस वजह से अंदर जमीन खोखली हो गई और यही घटना की वजह बनी है.घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क पर उतर कर रोड जाम कर दिया.  सडक जाम से राजगंज महुदा मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित है. दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई.  



    Related News