Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में लोग आज रहें सावधान, मौसम मचा सकता है तांडव, पढ़े कब साफ होगा मौसम

    Jharkhand weather update:झारखंड का मौसम इस साल लोगों पर इतना ज्यादा मेहरबान है कि अप्रैल में कड़क धूप और तपिश वाली गर्मी से लोगों का पसीना छुड़ाने की जगह ठंडक दे रहा है और लोग चादर ओढ़कर सोने को मजबूर नजर आ रहे है

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में लोग आज रहें सावधान, मौसम मचा सकता है तांडव, पढ़े कब साफ होगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इस साल लोगों पर इतना ज्यादा मेहरबान है कि अप्रैल में कड़क धूप और तपिश वाली गर्मी से लोगों का पसीना छुड़ाने की जगह ठंडक दे रहा है और लोग चादर ओढ़कर सोने को मजबूर नजर आ रहे है.झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकाशं जिलों में पिछले 1 सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है तो वहीं आंधी तूफ़ान का असर भी देखा जा रहा है.वही कुछ कुछ जिलों में वज्रपात की स्थिति बनी हुई है.मौसम विभाग की माने तो आज यानी बुधवार के दिन झारखंड का मौसम लोगों पर मेहरबान रहेगा यानी आज भी कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और आंधी तूफान देखा जाएगा.

    आज इन जिलों में तबाही मचायेगा मौसम

    खासकर राजधानी रांची,जमशेदपुर सरायकेला और चाईबासा के मौसम की बात की जाये तो यहां सुबह से दोपहर के दो-तीन बजे तक कड़क धूप खिल रही है वही चार बजते बजते मौसम एकदम से करवट ले रहा है और आँधी तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है जिससे लोगों को राहत की नींद आ रही है वही खूंटी,लोहरदगा,लातेहार में लगातार बारिश और तापमान गिरने की वजह से लोग शिमला का मजा ले रहे है अप्रैल के महीने में जहां हर साल वहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहता था तो वहीं इस साल बारिश की वजह से लोग सुहाने मौसम का आनंद ले रहे है.

    इन जिलों में आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी

    वही बुधवार के दिन झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रांची, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम खूंटी, रामगढ़ शामिल है.यहां के लोगों को सावधान रहना है खासकर किसानों को अलर्ट किया गया है कि अपने फसल पर ध्यान दें और आंधी तूफ़ान और वज्रपात के समय खेत में ना जाए.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news