Weather Alert:झारखंड में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, गरज के साथ इन जिलों में बारिश

    Jharkhand weather update:कई दिनों से झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ है जहां गरज के साथ बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में आंधी तूफान ने कहर मचा रखा है. वही पिछले 24 घंटे के दौरन मौसम का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां गरज के साथ बारिश देखी गई तो कई जिलों में वज्रपात की भी स्थिति भी देखने को मिली

    Weather Alert:झारखंड में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, गरज के साथ इन जिलों में बारिश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कई दिनों से झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ है जहां गरज के साथ बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में आंधी तूफान ने कहर मचा रखा है. वही पिछले 24 घंटे के दौरन मौसम का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां गरज के साथ बारिश देखी गई तो कई जिलों में वज्रपात की भी स्थिति भी देखने को मिली, वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा.

     अगले 5 दिनों तक कहर बरपाएगा मौसम

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाताया है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड के लोगों को खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, वहीं बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज गिरिडीह बोकारो धनबाद में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया तो वही अन्य जिलों में येलो और जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड का मौसम चक्रवाती परिसंचरण की वजह से बदला हुआ है.

    बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से मिली है राहत

    हालांकी लगातार हो रही रुक रुककर बारिश की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलो के तापमान में गिरावट देखने को मिली है.जहां गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है हालांकी आंधी तूफान ने काफी ज्यादा नुकसान भी पहुंचाया है जहां बिजली कटने की समस्या भी देखी जा रही है.जिससे लोगों को परेशानियाँ भी हो रही है लेकिन गर्मी से राहत मिलती है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news