जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर एक सिलेंडर बम मिलने से हड़कंप मच गया है. बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे बम को देखा. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस की ओर से अभी बम होने की पुष्टि नहीं गई की गई है. क्योंकि कुछ दिनों पहले ही बहरागोड़ा में स्वर्ण रेखा नदी के किनारे दो सिलेंडर बम मिले थे जो द्वितीय विश्व युद्ध के बताएं गए थे. बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम को भेजा गया है. पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह बम है या कुछ और।
2 सिलेंडर बम मिले थे
इससे पहले 17 मार्च को भी पानीपाड़ा गांव में स्वर्णरेखा नदी के नदी के किनारे एक बम बरामद हुआ था. जबकि 24 मार्च को भी द्वितीय विश्व युद्ध काल का एक अमेरिकन बम बरामद हुआ था. सेना और पुलिस की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बम को निष्क्रिय किया गया था. अब एक बार फिर बम मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


