किसी व्यक्ति से नहीं, संविधान से चलेगा देश... पाकुड़ में अंबेडकर जयंती पर गरजे इरफान अंसारी 

    किसी व्यक्ति से नहीं, संविधान से चलेगा देश... पाकुड़ में अंबेडकर जयंती पर गरजे इरफान अंसारी

    पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर है, वह सिर्फ संविधान की वजह से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर बाबा साहेब का संविधान नहीं होता, तो वह न विधायक बन पाते और न ही मंत्री.

    संविधान ने गरीब और आम लोगों को आगे बढ़ने का अधिकार दिया

    उन्होंने यह भी कहा कि संविधान ने गरीब और आम लोगों को आगे बढ़ने का अधिकार दिया है. बाबा साहेब की सोच सबको साथ लेकर चलने और भेदभाव खत्म करने की थी, जो आज भी जरूरी है.इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी व्यक्ति के हिसाब से नहीं.

    पढ़े कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने क्या कहा

    वहीं, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने भी संविधान की रक्षा को लेकर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि पार्टी बाबा साहेब के दिए अधिकारों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी. राजेश ठाकुर ने कहा कि जैसे नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वैसे ही आज कुछ लोग संविधान को खत्म करना चाहते है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है और इसे अंत तक जारी रखेगी. कार्यक्रम के अंत में दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलें और संविधान के प्रति जागरूक रहे.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news