Bangal Election: बंगाल में अमित शाह  ने  "पीपुल्स चार्जशीट" इश्यू  किया तो ममता बनर्जी ने ऐसे किया "चार्ज फ्रेम "

    Bangal Election: बंगाल में अमित शाह  ने  "पीपुल्स चार्जशीट" इश्यू  किया तो ममता बनर्जी ने ऐसे किया "चार्ज फ्रेम "

    धनबाद(DHANBAD):  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर शनिवार को "पीपुल्स चार्जशीट " जारी किया तो ममता बनर्जी कहां चुप रहने वाली है.  उन्होंने भाजपा की  केंद्र सरकार पर "चार्ज फ्रेम" कर दिया।  भाजपा को खुले मंच से चुनौती दे डाली।  बंगाल के  चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के लिए सब कुछ दांव पर है.  शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता के एक होटल में ममता बनर्जी के खिलाफ "पीपुल्स चार्ज शीट"  जारी किया।  40 पन्नों के इस "चार्ज शीट"  में अमित शाह ने तृणमूल  कांग्रेस के 15 साल के शासन को  भय ,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समय बतया।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता बदलने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए है. 

    असम में तो घुसपैठ खत्म, अब बंगाल की बारी 
     
    अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार आने के बाद घुसपैठ लगभग खत्म हो गया है.  उसके बाद पश्चिम बंगाल घुसपैठ का मुख्य केंद्र बन गया है.  उन्होंने सवाल किया कि क्या पश्चिम बंगाल के घुसपैठिये  बंगाल का भविष्य तय करेंगे? भाजपा सरकार आने पर एक-एक घुसपैठियों की पहचान कर देश से बाहर किया  जाएगा।  केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार जमीन नहीं दे रही है, जिसकी वजह से बांग्लादेश से सटी 600 किलोमीटर की सीमा अ सुरक्षित है.  उन्होंने वचन दिया कि भाजपा सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर इस पर काम शुरू हो जाएगा।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वह चुनाव आते ही "विक्टिम कार्ड" खेलने लगाती  हैं.  कभी चोट, कभी बीमारी तो कभी चुनाव आयोग पर आरोप  लगाने  लगती हैं.  यह  बंगाल की संस्कृति नहीं है.  

    पीपुल्स चार्ज  शीट में अमित शाह ने दस बड़ी बातों को गिनाया 

    अमित शाह ने  मुख्य रूप से 10 बड़ी बातों को गिनाया।  मसलन भ्रष्टाचार का अड्डा, जेल में नेता , कानून- व्यवस्था, राजनीतिक हत्याएं, सिंडिकेट और कट मनी, उद्योगों का पलायन, तुष्टिकरण की राजनीति, संस्कृति का अपमान, कम्युनिस्टो  से भी बदत्तर  शासन।  उन्होंने कहा कि  2026 में भाजपा को पूर्ण बहुमत से आ रही है.  गिनाया कि   2006 में तीन सीट  मिली थी, 2021 में 77 सीट  मिली  और अब 2026 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।  

    ममता बनर्जी ने यह कह भाजपा को ललकारा 

    इधर, शनिवार को ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा "चार्ज फ्रेम" करते हुए रानीगंज में कहा कि बंगाल में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद वह भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए देश भर के विपक्षी दलों को एक जुट  करेंगी।  उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में निश्चित रूप से चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता की कमान संभालेंगी। वह रानीगंज में चुनावी सभा में बोल रही थीं.  ममता बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में भाजपा के इशारे पर असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे है.  लक्ष्मण रेखा को पार किया जा रहा ही.  उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि  याद रखना, यही एसआई आर  तुम्हारी मौत की घंटी साबित होगी।  मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में बेरोजगारी 40% कम हुई है.  2 करोड़  नए अवसर पैदा हुए है.  इसके विपरीत मोदी सरकार का सालाना 2 करोड़ नौकरियां का वादा जुमला साबित हुआ.  उन्होंने कहा कि 5 साल से केंद्र मनरेगा, आवास और सड़क योजना की राशि पूरी तरह से बंद कर रखी है.  ममता बनर्जी ने अमित शाह के आरोपों  का जवाब उन्हें के अंदाज में दिया। 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News