जहां एक सिलेंडर मिलना है दूभर वहीं घर में एक साथ मिले 14 सिलेंडर, LPG की कालाबाजारी का हुआ बड़ा खुलासा!

    राज्य में LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच में कालाबाज़ारी करने वालों की चांदी हो गई है. सिलेंडर की कमी के कारण लोग ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं और इसी का फायदा उठाकर लोग मनमाना पैसा वसूल रहे हैं.

    जहां एक सिलेंडर मिलना है दूभर वहीं घर में एक साथ मिले 14 सिलेंडर, LPG की कालाबाजारी का हुआ बड़ा खुलासा!

    रांची (RANCHI): राज्य में LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच में कालाबाज़ारी करने वालों की चांदी हो गई है. सिलेंडर की कमी के कारण लोग ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं और इसी का फायदा उठाकर लोग मनमाना पैसा वसूल रहे हैं. वहीं राजधानी में भी एलपीजी की किल्लत चल रही है और इसी बीच रांची में कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है. रांची के बरियातू इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 14 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचे जाने की तैयारी थी. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

    जानकारी के मुताबिक, बरियातू के हरिहर सिंह क्षेत्र में लंबे समय से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी. इसी आधार पर पुलिस ने गुप्त सूचना जुटाई और एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की योजना बनाई. पूरी रणनीति के तहत पुलिस ने जाल बिछाया, जिसमें अधिकारी खुद ग्राहक बनकर आरोपी के संपर्क में पहुंचे.

    बातचीत के दौरान आरोपी ने एक गैस सिलेंडर 2400 रुपये में बेचने की बात कही, जो तय कीमत से काफी ज्यादा है. जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. तलाशी के दौरान घर से 14 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से जमा कर रखा गया था.

    पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में लगा हुआ था और जरूरतमंद लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर बेचकर फायदा कमा रहा था.

    फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी को सिलेंडर कहां से मिल रहे थे और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. गैस संकट के बीच इस तरह की कालाबाजारी ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news