अग्निवीर भर्ती 2026: सेना में जाने का सुनहरा मौका, अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

    अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई है.  सेना भर्ती कार्यालय, राँची ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है और इसे 10 अप्रैल कर दिया गया है. जितने भी इच्छुक अभ्यर्थी है जो पहले फॉर्म नही भर पाए थे

    अग्निवीर भर्ती 2026: सेना में जाने का सुनहरा मौका, अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

    रांची(RANCHI): अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई है.  सेना भर्ती कार्यालय, राँची ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है और इसे 10 अप्रैल कर दिया गया है. जितने भी इच्छुक अभ्यर्थी है जो पहले फॉर्म नही भर पाए थे अब उनके लिए एक अच्छा मौका है अब वो अपना पंजीकरण पूरा कर सकते

    एआरओ रांची की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देर किए प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

    भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां, पात्रता मानदंड, दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके.

    इसके अलावा, यदि किसी भी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की भी समस्या या जानकारी की आवश्यकता होती है, तो वे कार्यालय समय के दौरान एआरओ रांची पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. अधिकारियों ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें. अतिम समय में आवेदन करने से आपका आवेदन अटक सकता है. इसलिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news