गढ़वा(GARHWA):आजकल सोशल मीडिया के जारी देश के अलग-अलग राज्यों से प्रेम प्रसंग के अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है जहां टावर पर चढ़ना एक ट्रेंड बन चुका है.इन मामालों में देखा जा रहा है कि जब प्रेमी या प्रेमिका के परिवार वाले या किसी वजह से दोनों के बीच शादी पर बात नहीं बन रही है तो लोग टावर पर चढ़ रहे है और जान देने की धमकी दे दे रहे है ताकि उनकी मांग पूरी हो सके. झारखंड के गढ़वा जिले से भी एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ गया.
पढ़े कहाँ का है पूरा मामला
आपको बता दे कि यह पूरा मामला गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गाँव का है.जहां प्रेम प्रसंग में जब लड़की की शादी दूसरे जगह तय हो गई तो इससे नाराज प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने पर उतारू हो गया.सूचना मिलने पर रंका पुलिस पहुंचकर प्रेमी असदुल्ला अंसारी को मोबाइल टावर से उतारने का प्रयास कर रही है. दरअसल मानपुर की एक लड़की से खपरो गांव के असदुल्ला का दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. इससे प्रेमी नाराज हो गया. और मोबाइल टावर पर चढ़ गया. लड़के के पिता ख़ुर्शीद अंसारी बताते है की लड़की भी उन्ही के समुदाय की है.
समझौता होने के बाद भी परिवार वालों ने दूसरी जगह तय कर दी शादी
आपको बताएँ कि एक सप्ताह पहले रंका थाना में समझौता भी हुआ था. जहाँ प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने की सहमति बनी थी. लेकिन लड़की के घरवालों ने उसकी शादी दूसरे जगह कर दी.इसके बाद पता चला की आज मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है हमलोग उतारने काकोशिश कर रहे है. वही पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है.
रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

