बंगाल में अमित शाह VS ममता बनर्जी : शुरू हुई "पावर गेम " की लड़ाई में कौन किस पर भारी !

    बंगाल में अमित शाह VS ममता बनर्जी : शुरू हुई "पावर गेम " की लड़ाई में कौन किस पर भारी !

     

    धनबाद(DHANBAD) बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर "पावर गेम" शुरू हो गया है.  गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की सड़कों पर यह "पावर गेम" दिखा.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में खूब निशाना साधा।  उन्होंने भवानीपुर को बंगाल में सत्ता परिवर्तन का "प्रवेश द्वार" बताया.   भाजपा उम्मीदवार सुबेंदु  अधिकारी के नामांकन समारोह को अमित शाह ने रोड शो के जरिए "शक्ति प्रदर्शन" में तब्दील कर दिया.  बंगाल में सत्ता परिवर्तन का शॉर्टकट रूट उन्होंने भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार  को बताया.

    क्या सुबेंदु अधिकारी को भवानीपुर से मिलाने जा रही जीत 
     
    उन्होंने कहा कि सुबेंदु   अधिकारी अपने पारंपरिक सीट  नंदीग्राम से ही लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खुद सुबेंदु  अधिकारी को भवानीपुर से लड़ने को  राजी किया.  उन्होंने कहा कि सुबेंदु अधिकारी  से कहा कि सिर्फ नंदीग्राम नहीं, आपको ममता बनर्जी के घर में घुसकर उन्हें वहीं पराजित करना है.  2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम से हारी थी, इस बार भवानीपुर से हारेंगी.  अमित शाह ने कहा कि बहुमत के लिए 170 सीट  जितनी होगी, लेकिन भवानीपुर की एक जीत ही पूरे राज्य की राजनीति पलट देगी।  उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि  बंगाल की मुक्ति के लिए सुबेंदु  अधिकारी को भारी मतों से जीत दिला दें. 

    अमित शाह ने कहा - पंद्रह दिन अब वह बंगाल में ही रहेंगे 
     
    उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के लिए वह 15 दिन पश्चिम बंगाल में ही रहेंगे।  इधर ,पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना ने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है.  भाजपा और चुनाव आयोग इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर  रहे हैं, तो तृणमूल  इसे  साजिश बताया है.  सीएम  ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर बंगाल की शांति से खिलवाड़ कर रहे हैं.  इस पूरी व्यवस्था के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके  इस्तीफे की मांग की है. 

    ममता का आरोप, चुनाव आयोग ने अधिकारियो को बदल कर गलती की 
     
    ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बंगाल  से वाकिफ अनुभवी अधिकारियों का तबादला कर बड़ी गलती की है.  पार्टी का आरोप है कि उनकी जगह ऐसे  अधिकारियों को थोपा गया है, जिन्हें बंगाल के भूगोल या जमीनी हकीकत की समझ बिल्कुल नहीं है.  उन्होंने कहा कि यह  अधिकारी स्थानीय स्थिति को संभालने में पूरी तरह अक्षम है.  मालदा की  घटना इसी प्रशासनिक नासमझी का नतीजा है.  ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पूरे राज्य को बदनाम करने के लिए यह सब कर रही है.  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News