एक ही दिन JPSC PT Exam और सिविल कोर्ट इंटरव्यू से छात्र दुविधा में, किसे चुनें ?

    झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. राज्य की दो प्रमुख संस्थाओं द्वारा एक ही दिन परीक्षाओं की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जिससे छात्रों में चिंता बढ़ गई

    एक ही दिन JPSC PT Exam और सिविल कोर्ट इंटरव्यू से छात्र दुविधा में, किसे चुनें ?

     रांची(RANCHI): झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. राज्य की दो प्रमुख संस्थाओं द्वारा एक ही दिन परीक्षाओं की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जिससे छात्रों में चिंता बढ़ गई है.

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असैनिक संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित करने की घोषणा की है और ये परीक्षा दो पालियों में होगी.

    दूसरी ओर, झारखंड हाईकोर्ट ने सिविल कोर्ट में असिस्टेंट और क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथियां 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक तय की हैं लेकिन समस्या यह है कि कई अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 19 अप्रैल को ही निर्धारित किया गया है, जो कि जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि से टकरा रहा है.

    इस स्थिति में उन उम्मीदवारों के सामने दुविधा पैदा हो गई है, जो दोनों परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं. एक ही दिन दोनों महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भाग लेना संभव नहीं है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है.

    छात्रों का कहना है कि अगर तिथियों का टकराव किसी दूसरे राज्य की परीक्षा से होता, तो स्थिति अलग होती. लेकिन एक ही राज्य की दो प्रमुख संस्थाओं द्वारा इस तरह का टकराव तय किया जाना उचित नहीं है. ऐसे में अभ्यर्थी उम्मीद कर रहे हैं कि संबंधित विभाग उनकी समस्या को समझते हुए जल्द ही कोई समाधान निकालेंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news