रांची: में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार, आजसू ने जताया विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग

    रांची के कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर आजसू पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है पार्टी ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

    रांची: में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार, आजसू ने जताया  विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग

    रांची(RANCHI): के कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर आजसू पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है पार्टी ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. झारखंड में रहने वाले हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह यहां की महिलाओं, संस्कृति, गरिमा और कानून का सम्मान करे.

    बता दें कि कोकर क्षेत्र में एक आदिवासी महिला को कथित रूप से चोरी के आरोप में अपमानित किया गया. उसके चेहरे पर कालिख पोती गई, जूतों की माला पहनाई गई और उसे इलाके में घुमाया गया.

    आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता संजय मेहता ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की मानवीय मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली घटना है. उन्होंने कहा कि राज्य में रहने वाले सभी लोगों को यहां की मिट्टी और समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार होना चाहिए.

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला को कई दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया. उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों को भी डराया-धमकाया गया ताकि कोई इस घटना का विरोध न कर सके.

    घटना के बाद स्थानीय महिलाओं के विरोध के चलते पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पार्टी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई है.

    आजसू पार्टी ने स्पष्ट कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए. आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सभी का दायित्व है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news