जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद मे 44 वर्षो के बाद हो रहा निकाय चुनाव, महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    After 44 years, civic elections are being held in Jugsalai Municipal Council of Jamshedpur, enthusiasm is visible among women।जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद मे 44 वर्षो के बाद हो रहा निकाय चुनाव, महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद मे 44 वर्षो के बाद निकाय चुनाव हो रहा है, जिसको लेकर जुगसलाई मे लोगों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. अध्यक्ष पद के लिए झारखण्ड अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष हाज़ी हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान मैदान मे है.नौशीन खान ने ताबड़तोड़ बैठक और सभा का दौर जारी रखा है. आज उन्होंने जुगसलाई टावर चौक मे एक बैठक की, जिसमे क्षेत्र की बुद्धिजीवी महिलाएं शामिल हुई. उन्होंने सभी महिलाओं को समझाया की काफी वर्षो के बाद जुगसलाई नगर परिषद मे चुनाव हो रहा है, किस प्रकार अपना मतदान करें इसकी बारीकी से सभी को जानकारी दी. साथ उन्होंने सभी को उनके समर्थन मे वोट करने की अपील की.

     महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    वही झारखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान से जुगसलाई रेलवे करोसिंग ऑटो स्टैंड के पास अपनी पत्नी नौशीन खान के समर्थक मे एक सभा कर लोगों से उन्होंने नौशीन खान को भारी मतों से जीत दिलवाने की अपील की.इस मौक़े मे उन्होंने कहा कि हमारे जुगसलाई मे अल्पसंख्ययों कर साथ साथ सभी जाति धर्म के लोग उन्हें इस चुनाव मे मदद कर रहें है, उन्होंने कहा कि जुगसलाई मे भाईचारा है हम हिन्दुओं के पर्व त्योहार मे शामिल होते है और हिन्दू हमारे पर्व मे शामिल होते है. वे भी अपनी पत्नी नौशीन खान के जीत के प्रति अस्वस्थ दिखे.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News