धनबाद निकाय चुनाव : कालिंदी समाज ने दिया मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन

    Dhanbad civic elections: Kalindi Samaj supports mayoral candidate Sanjeev Singh | धनबाद निकाय चुनाव : कालिंदी समाज ने दिया मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन

    धनबाद : नगर निकाय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर क्षेत्र में लगातार दौरा कर हर वर्ग व समाज से अपना समर्थन मांग रहे है. मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पूर्व विधायक को कालिंदी समाज ने अपना समर्थन देने की घोषणा किया है.

    कालिंदी समाज के लोगो के प्रति आभार

    सिंह मेंशन आवास में कालिंदी समाज के जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग पहुंचे. प्रेसवार्ता कर कालिंदी समाज के जिला अध्यक्ष ने जानकारी दिया. मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह की बड़ी पुत्री शताशी सिंह ने कालिंदी समाज के लोगो के प्रति आभार जताया. वही पिछले दिन मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह को ब्राह्मण समाज ने अपना समर्थन देने की घोषणा किया था.

    कालिंदी समाज के लोगो ने दिया समर्थन

    वही मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह की पुत्री शताशी सिंह ने कहा कि कालिंदी समाज के लोगो ने समर्थन दिया है. झरिया से उनका विशेष लगाव रहा है. उनकी तीसरी पीढ़ी राजनीतिक के माध्यम से लोगो की सेवा करते आ रहे हैं. वही कालिंदी समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी मेयर प्रत्याशियों में संजीव सिंह योग्य लगे. जिसके कारण उनका समाज संजीव सिंह को समर्थन दे रहे है.

    रिपोर्ट-निरज सिंह

     



    Related News