साहिबगंज में एक व्यक्ति की हत्या, जमीनी विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात
साहिबगंज : जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से फिर एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल भट्ठाघोष टोला गांव में दो गज जमीन की विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक कार्तिक मंडल अपने मकान में कुछ काम कर रहे थे.इस बीच गांव के विफल घोष,पुराण घोष सहित अन्य कई लोगों ने मिलकर उसे घर से घसीटकर बाहर निकाले और बेरहमी से पीट ने लगे. लोगों ने कार्तिक मंडल को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और फिर उसकी मौत हो गई.

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- February 4, 2026
- Updated 12:20 pm
साहिबगंज : जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से फिर एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल भट्ठाघोष टोला गांव में दो गज जमीन की विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक कार्तिक मंडल अपने मकान में कुछ काम कर रहे थे.इस बीच गांव के विफल घोष,पुराण घोष सहित अन्य कई लोगों ने मिलकर उसे घर से घसीटकर बाहर निकाले और बेरहमी से पीट ने लगे. लोगों ने कार्तिक मंडल को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और फिर उसकी मौत हो गई.
मामले में चार अभियुक्त को लिया गया हिरासत में
इधर घटना के बाद एक्शन में दिखे पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वारदात से जुड़ी-जुड़ी एक कड़ी-कड़ी को जोड़कर पूरी घटना की ताब्दीश में जुट गई है. राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज ने बताया कि यह घटना जमीनी विवाद में घटी है. पुलिस हर वह कड़ी को जोड़ कर जांच कर रही है तो इधर मृतक अपने पीछे को दो बेटा और एक प्यारी बेटी को छोड़ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.