धनबाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने की घोषणा, नगर निकाय में महापौर का लड़ेंगे चुनाव

    धनबाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने की घोषणा, नगर निकाय में महापौर का लड़ेंगे चुनाव

    धनबाद : नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. झरिया से पूर्व विधायक संजीव सिंह ने महापौर पद के लिए नामांकन करने की घोषणा कर दी है.

    बुधवार को समर्थकों के साथ करेंगे नामांकन दाखिल

    मंगलवार की देर शाम अपने आवास सिंह मेंसन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि वे बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, भाजपा द्वारा महापौर के लिए संजीव अग्रवाल को समर्थन दिए जाने के सवाल पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है और इसका अंतिम फैसला जनता करेगी.

    भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के भी नामांकन की संभावना

    उधर नामांकन के अंतिम दिन भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के भी नामांकन करने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में दोनों दावेदारों और पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के मैदान में उतरने से धनबाद नगर निगम महापौर पद का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजीव सिंह के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है. वहीं आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण और स्पष्ट होंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news