निर्भया से भी ज्यादा दरिंदगी हजारीबाग की बेटी के साथ हुई,अब भाजपा ने किया बंद का ऐलान  

    हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अब हजारीबाग बंद का ऐलान किया है. साथ ही सदन से सड़क तक बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है

    निर्भया से भी ज्यादा दरिंदगी हजारीबाग की बेटी के साथ हुई,अब भाजपा ने किया बंद का ऐलान

    रांची(RANCHI):राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अब हजारीबाग बंद का ऐलान किया है. साथ ही सदन से सड़क तक बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की बात कही है.     

     आदित्य साहू ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ कुसुंबा गांव गए और जो जानकारी मिली वह पूरी तरह रोंगटे खड़ा करने वाली,हृदय विदारक है. कहा कि जब पूरे देश में रामनवमी की तैयारियां चल रही हो, चैत्र नवरात्र में देवी की आराधना चल रही हो इसी बीच  मंगलवारी जुलूस देखने गई एक गरीब मजदूर की 12 वर्षीय बेटी को अपराधी ,दरिंदे पकड़ते हैं,अपहरण कर उसका दुष्कर्म करते हैं और फिर हत्या भी कर देते हैं.

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता ने बताया कि एक बेटी के साथ कैसा जघन्य कु कृत्य हुआ है.  अपराधियों ने दुष्कर्म और हत्या के बात दरिंदगी की पराकाष्ठा की है.  बेटी की आँखें निकाली गई, दांत तोड़े गए, जीभ काट दिए गए.

    कहा कि ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता ने राज्य की विधि व्यवस्था को उजागर किया है.  चार दिनों तक गरीब के घर जिला प्रशासन नहीं पहुंचा.  और हद तो तब हो गई जब मृत बेटी के मजदूर पिता को जल्द गांव आने में प्रशासन ने कोई मदद नहीं की. भाजपा के सांसद विधायकों ने फ्लाइट टिकट की व्यवस्था की.

    उन्होंने कहा कि बात बात पर ट्वीट करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड की बेटी, गरीब की पीड़ा ने आहत नहीं किया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर भी संवेदना प्रकट नहीं की.आखिर राज्य कहां जा रहा है. राज्य की जनता कैसे सुरक्षित रहे. कैसे बहन बेटियां सुरक्षित रहें ये मुख्यमंत्री बताएं. वे असम में जाकर वोट मांगेंगे. उन्हें असम की जनता के बीच अपनी नाकामियों,विफलताओं को बताना चाहिए. कहा कि राज्य की पुलिस केवल वसूली में लगी है,कोयला ,पत्थर चोरों को संरक्षण देकर अपराधियों का संरक्षण कर रही है.  अपनी तिजोरी भरने में जुटी है. कहा कि भाजपा झारखंड की जन्मदात्री है. हम राज्य को बर्बाद होते नहीं देख सकते.

    उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी और कहा कि 24 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए तो 29 मार्च को हजारीबाग के सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज करेंगे. 30 को पूरा हजारीबाग को ठप करेंगे,बंद करेंगे. साथ ही पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर पार्टी की महिला मोर्चा की बहने धरना प्रदर्शन करेंगी.

    आदित्य साहू ने राज्य सरकार से मृतका के अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने हेतु कार्रवाई की मांग की. साथ ही मजदूर पिता को सरकारी नौकरी ,परिवार को सुरक्षा और 50 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news