खूंटी में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी,इलाके में तनाव का माहौल  

    खूंटी के मुरहु पत्थरबाजी की तस्वीर सामने आई. यहां शोभायात्रा के दौरान जुलूस पर  पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

    खूंटी में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी,इलाके में तनाव का माहौल

    रांची(RANCHI): झारखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प की कहानी पुरानी है.इस साल भी झारखंड के अलग अलग इलाकों में जुलूस के दौरान शरारतीतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश है. कई तस्वीर सामने आई. जहां माहौल शांत करने की कोशिश की गई. अब खूंटी के मुरहु पत्थरबाजी की तस्वीर सामने आई. यहां शोभायात्रा के दौरान जुलूस पर  पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

    घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर कैम्प कर रहे है. जिससे हालत को कंट्रोल में किया जा सके. हिंसा की आग आगे ना बढ़े इसके लिए दोनों पक्षों की ओर से बैठक की गई है. आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए अमन पसंद लोग दोनों ओर से शांति बनाए रखने को लेकर अपने अपने इलाके में मौजूद है.

    वहीं पूरे मामले में स्थानीय लोगों का मानना है कि जब जुलूस मस्जिद गली रोड से गुजर रहा था इसी बीच जुलूस पर पत्थरबाजी की गई. जिसके बाद भीड़ में अफरा तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थर चलने लगे. जिसमें कई लोग घायल हुए है.

    इस घटना के बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के मुरहु पहुंचे की भी सूचना है. लेकिन वह कुछ देर में वहां से निकल गए. जिसपर एक पक्ष के लोगों ने नाराजगी भी जताई है.    

    फिलहाल स्तिथि को कंट्रोल में किया गया. मौके पर सीनियर अधिकारी पहुंच कर कैम्प कर रहे है. साथ ही वीडियो फूटेज के आधार पर उपद्रव करने वालों लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही है. जिससे शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई हो सके.                     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news