धनबाद में उपद्रवियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराई गई परेड

    धनबाद (DHANBAD) : बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है. बलियापुर में रामनवमीं  के दौरान उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस ने चिन्हित कर करीब अठारह नामजद आरोपियो पकड़ लिया. पकड़े गए उपद्रवियों को बलियापुर बाज़ार और भिखराजपुर में पैदल परेड करवाया गया ताकि कानून का डर साफ दिखे. पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है अब उपद्रवियों के लिए कोई जगह नहीं है. कई आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया है.

    अशांति फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा

    त्योहार में अशांति फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा. कानून तोड़ोगे तो सीधे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. मामले मे सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मिडिया को जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले में चालीस से अधिक नामजद है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अभी अठारह नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है. फिलहाल क्षेत्र में शांति बहाल है.

    रिपोर्ट - नीरज कुमार 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news