धनबाद(DHANBAD):धनबाद में साहित्य और हास्य का शानदार संगम देखने को मिलने वाला है. हिंदी साहित्य परिषद की ओर से 5 अप्रैल, रविवार को एक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम संध्या 7 बजे से लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में आयोजित होगा, जिसमे आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है.
5 अप्रैल को होने वाला है भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
इस संबंध में शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में परिषद के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को पूर्व पंजीकरण कराना होगा. उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को हिंदी साहित्य से जोड़ना और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सकारात्मक संदेश देना है.कार्यक्रम में देश के कई चर्चित कवि और कवयित्री अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इनमे प्रमुख रूप से डॉ भुवन मोहिनी, अनिल चौबे और सुदीप भोला शामिल है ये सभी अपनी रचनाओं के जरिए दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी अपनी बात रखेंगे.
सभी तैयारियां पूरी
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.इस कवि सम्मेलन को लेकर शहर के साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है.हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग हिंदी साहित्य से जुड़ें और हास्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो.हम धनबाद के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हो.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


