"सीनियर्स के साथ मातहतों के अनुभवों का भी प्रशासनिक अधिकारी उठाएं लाभ"

    "सीनियर्स के साथ मातहतों के अनुभवों का भी प्रशासनिक अधिकारी उठाएं लाभ"

    रांची (RANCHI) : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 के प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है. झारखंड कैडर के इन अधिकारियों ने पहले राज्यपाल उसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. अब वे विभिन्न विभागों में जाकर कामकाज के बारे में विभागीय प्रमुख से जानकारी ले रहे हैं. इसी कड़ी में  मंगलवार को राज्य सरकार के एक प्रमुख विभाग ग्रामीण विकास के अधिकारियों से कामकाज के संबंध में जानकारी ली गई.

    महत्वपूर्ण है संवेदनशीलता

    विभागीय सचिव मनीष रंजन ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक अधिकारी में संवेदनशीलता के साथ- साथ किसी भी समस्या के निराकरण के लिए समय पर सही निर्णय लेना जरूरी होता है.इसके लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मातहत अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके अनुभव का लाभ लिया जाना जरूरी है. इस दौरान मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने अधिकारियों को मनरेगा के तहत झारखंड में होने वाले काम की संक्षिप्त जानकारी दी. जेएसएलपीएस के सीईओ सूरज कुमार भी मौके पर मौजूद थे. 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में रवि जैन दीपांकर चौधरी पियूष सिन्हा अनिकेत सचान आशीष अग्रवाल और रीना हंसडक शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news