बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स मिला निगम आयुक्त से, मिला यह सब भरोसा

    बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स मिला निगम आयुक्त से, मिला यह सब भरोसा

    धनबाद(DHANBAD) :  बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को  नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर लगाए जा रहे बेतरतिब  होडिंग पोल पर अपना विरोध दर्ज कराया. साथ ही साथ रैन हार्वेस्टिंग चार्ज देने पर भी दुकानदारों की असमर्थता बताई. पैवर ब्लॉक लगाने के लिए उनका धन्यवाद भी किया. नगर निगम आयुक्त ने  बैंक मोड़ क्षेत्र में जहां जहां पेवर ब्लॉक बाकी है, उस स्थान का भी ब्योरा मांगा ताकि पूरे क्षेत्र में ये काम पूरा किया जा सके.

    ऑनलाइन कलेक्शन होगा चालू 

    नगर आयुक्त ने होडिंग पोल पर तत्काल जांच का आदेश दिया और आश्वस्त किया कि जहां जहां भी होडिंग गलत ढंग से लगा है उसे हटाया जाएगा. बैंक मोड़ के अति पुराने कुएं  का भी जीर्णोद्धार हेरिटेज के रूप में होगा. चूंकि अभी निगम द्वारा कलेक्शन  साइट बंद है.  चालू होते ही ट्रेड लाइसेंस, वाटर टैक्स, होल्डिंग टैक्स भी ऑनलान कलेक्शन चालू हो जाएगा.  स्काईलार्क के सामने नाली की बहुत ही दयनीय हालत के संदर्भ में उनका कहना था कि अभी  रोड चौड़ा हो रहा है, उसके बाद उसका भी निराकरण कर दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रभात सरोलिया, महासचिव प्रमोद गोयल, वरीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जोशी जी शामिल थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news