धनबाद के चौक-चौराहों पर शहीद की प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

    धनबाद के चौक-चौराहों पर शहीद की प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

    धनबाद (DHANBAD) : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर  चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारा कार्यक्रम के अंतिम दिन धनबाद के विभिन्न चौक -चौराहों पर लगे  देश के वीर सपूतों एवं शहीदों की  प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण भाजपाइयों ने की. कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया.  विधायक ने कहा  कि भाजपा ने अब तक सामाजिक पखवारा के तहत पिछले 15 दिनों से अलग-अलग दिनों में विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों को  किया है.  देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव इसे प्राप्त है और आज पखवारा के अंतिम दिन शहीदों के सम्मान में यह काम किया जा रहा है. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद 



    Related News