खूंटी में सड़क हादसा, तीन की मौत, 6 की हालत नाजुक


रांची (RANCHI) : खूंटी जिले तोरपा थाना क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर है. हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं छह लोग गम्भीर रूप से घायल हैं.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बारकुली गांव से एक सवारी गाड़ी में बारात जा रही थी. उसी समय सवारी गाड़ी और हाईवा में जोरदार टक्कर हुई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद विवाह का माहौल मातम में बदल गया.
4+