रेलवे ठेकेदार बब्लू सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस का खुलासा : सिंडिकेट में शामिल नहीं होने पर  बबलू को गंवानी पड़ी जान

    रेलवे ठेकेदार बब्लू सिंह हत्याकांड  मामले में पुलिस का खुलासा : सिंडिकेट में शामिल नहीं होने पर  बबलू को गंवानी पड़ी जान

    धनबाद (DHANBAD) : रेलवे ठेकेदार बब्लू सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है. महज 10 दिनों के अंदर ही तीन आरोपियों को धनबाद  पुलिस ने झारखंड बिहार और यूपी से गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक आरोपी यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है.आरोपियों ने पास से दो गोली लोडेड 9mm का, एक पिस्टल, 7.65 का एक गोली लोडेड पिस्टल,एक देसी कट्टा ,तीन मोबाइल फोन 20,700 रूपए नगद बरामद किए गए हैं.

    यह है मामला

    बब्लू की हत्या रेलवे ठेकेदारी में सिंडिकेट को लेकर हुई है. बब्लू सिंह ठेकेदारों के सिंडिकेट में शामिल नहीं था, यही वजह थी को बबलू ठेकेदारों के नज़र पर चढ़ा हुआ था. धनबाद एसएसपी संजीव  कुमार ने बताया कि धनबाद पुलिस ने मनोज कुमार की खोजबीन के लिए, यूपी,बिहार, बंगाल,में छापेमारी कर मनोज सिंह को 10 अप्रैल को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था. यूपी के आजमगढ़ से रामविलास चौहान को गिरफ्तार किया था. जामाडोबा के डुमरी दो नम्बर से राजीव कुमार रजक को गिरफ्तार किया था.गौरतलब हो की 2अप्रैल को बबलू सिंह जामाडोबा में साइट पर काम करवाने के दौरान ही ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया गया था. हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी भाग गए थे. इलाज के दौरान ही बबलू सिंह की मौत हो गई थी.

     
    रिपोर्ट: रंजना/शांभवी, धनबाद



    Related News