दांत दर्द से परेशान हैं लालू यादव, आज होगा रुट कैनाल ट्रीटमेंट

    दांत दर्द से परेशान हैं लालू यादव, आज होगा रुट कैनाल ट्रीटमेंट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस के सजायाफ्ता लालू प्रसाद का रुट कैनाल ट्रीटमेंट  24 फरवरी को होगा. बता दें कि सजा के एलान के बाद से ही लालू यादव दांत दर्द की शिकायत कर रहे हैं. उन्होंने तीन दांतों को उखड़वाने की इच्छा भी जाहिर की है. बुधवार को डॉक्टर ने उन्हें रुट कैनाल ट्रीटमेंट की सलाह दी. आरटीसी के लिए उन्हें गुरुवार का समय दिया गया है.

    बीपी-शुगर नॉर्मल

     गौरतलब है कि सीबीआई कोर्ट की सुनवाई के बाद से ही लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर विद्यापति ने मीडिया को बताया कि उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है. डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार को उनके हार्ट की जांच की गई. रिपोर्ट नॉमर्ल है. वहीं बीपी और शुगर भी नॉमर्ल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news