धनबाद और आसपास के जिले में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश की संभावना

    धनबाद और आसपास के जिले में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश की संभावना

    धनबाद (DHANBAD)- रांची मौसम विभाग ने सूबे के कुछ इलाक़े में 24 फरवरी को गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है. अगले दो दिन मौसम ख़राब रहेगा. इसका असर गुरुवार की सुबह से दिखने लगा है. आसमान में  बादल  के साथ कोहरा छाया हुआ था. मौसम विभाग ने 24 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है. वहीं 25 और 26 को भी मौसम बेईमान रहेगा, 27 से मौसम साफ हो सकता है. हालांकि 25 फरवरी को हिमालय में एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इस वजह से 28 फरवरी और मार्च के प्रथम सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना है.

    थार के बादलों से बदलेगा कोयलांचल का मौसम

    हिमालय में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है.  उसी साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव झारखंड तक है. झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा आदि जिलों में साइक्लोनिक सर्रकुलेशन से उत्पन्न बादल बारिश कराएंगे. बेमौसम की बारिश से ठंड में थोड़ी वृद्धि होगी.

    बादलों के आने से तापमान में बढोतरी

    पिछ्ले दो तीन दिनों में ठंड में काफी कमी आ गई है. दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है. रात में भी ठंड का असर कम हो चुका है. इसकी वजह बादल ही है. समुद्री गर्म बादलों की वजह से तापमान में बढोतरी हुई है. पूरे हफ्ते तापमान में बढोतरी बनी रहेगी. जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. यह 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लेकिन अधिकतम  तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

    रिपोर्ट ; अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद



    Related News