धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के हीरापुर स्थित ज्ञान मुखर्जी रोड के यशोदा इंटरप्राइजेज और बरवड्डा के महावीर इंटरप्राइजेज में सेल्स टैक्स विभाग ने बुधवार को छापेमारी की. जाँच अभी भी दूसरे दिन भी चल रही है. सूत्रों के अनुसार बड़ी गड़बड़ी मिली है. यशोदा इंटरप्राइजेज ने दस लाख रुपए और महावीर इंटरप्राइजेज ने आज दूसरे दिन तीन लाख रुपए जमा कराये हैं. यशोदा इंटरप्राइजेज सीमेंट और सरिया का बड़ा कारोबारी है जबकि महावीर इंटरप्राइजेज एस्बेस्टस शीट का कारोबार करता है. छापेमारी संयुक्त बिक्री कर आयुक्त की अगुवाई में की गई और अब जांच भी उनके निर्देश पर चल रहा है. स्टॉक से अधिक आईटीसी का लाभ लेने की शिकायत के बाद छापेमारी करने की बात कही जा रही है.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


