स्कूलों में झंडातोलन के दौरान बच्चों की नो इंट्री, सीनियर क्लास के कुछ बच्चे हो सकेंगे शामिल
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
कोडरमा ( KODERMA) : झुमरी तिलैया में गणतंत्र दिवास पर कोरोना गाइड लाइन के कारण किसी तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे. वहीं विद्यालयों में झंडातोलन के दौरान बच्चों की नो इंट्री रहेगी. कोविड-19 के वजह से 30 जनवरी तक ऑफलाइन पठन-पाठन बंद है. ऐसे में सरकारी और निजी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के दौरान विद्यालय के शिक्षक अभिभावक प्रबंधन समिति के सदस्य और कुछ उच्च वर्ग के छात्र शामिल सकेंगे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद जैसे आयोजन भी स्थगित किए गए हैं. गणतंत्र दिवस की तैयारी कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में चल रही है. इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को 23 जनवरी से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सम्मान देने के लिए शुरुआत की घोषणा की है. बताते चलें कि पहले 24 से 26 जनवरी तक दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित होता था. इस बार देशभक्ति की झलक 23 जनवरी से ही देखने को मिलेगी.
कोडरमा एनसीसी के द्वारा दिल्ली परेड में कोई भी कैडेट शामिल नहीं हो रहा है. जिस का मलाल कैडेटों में है. बताते चलें कोडरमा एनसीसी 2019 में मुकेश कुमार, गणेश कुमार स्मिता कुमारी, रिया भारती 2020 में देवी मंडप रोड निवासी प्रशांत तिवारी और दीपक कुमार ने परेड में शामिल होकर कोडरमा का भी नाम रौशन किया था.
जेजे कॉलेज में 10 जनवरी से इस ठंड के मौसम में भी कैडेट पूर्वाभ्यास में लगे हुए हैं. दाएं चल, बाय चल, पीछे मुड़, आगे बढ़ जैसी गूंज सुनाई पड़ रही है. कोडरमा प्लस टू हाई स्कूल, जेजे कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज, सीएच प्लस टू उच्च स्कूल के 50 कैडेट पूर्वाभ्यास में लगे हैं. पूर्वाभ्यास को कराने में प्रशिक्षक के रूप में एनसीसी 45 बटालियन के पदाधिकारी के अलावा कैडेट दीपक कुमार, अतुल कुमार, प्रिंस पांडे, अजय प्रताप, जितेंद्र कुमार, सूरज गुप्ता, कोमल कुमारी तथा तनु कुमारी मुख्य रूप से लगी है.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया (कोडरमा)
4+