हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक भेजा गया सरायकेला जेल, कहा अब करूंगा जनता की सेवा

    हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक भेजा गया सरायकेला जेल, कहा अब करूंगा जनता की सेवा

    सरायकेला (SARAIKELA) : 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के शुक्रवार को आत्मसमर्पण के बाद शनिवार को सरायकेला लाया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच सरायकेला सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया गया. इस क्रम में मेडिकल जांच के दौरान बातचीत के क्रम में महाराज प्रमाणिक ने राजनीति में आने के संकेत दिए.

     राजनीति में आकर समाज सेवा 

    पत्रकारों के सवाल के जवाब में महाराज प्रमाणिक ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले से बड़ी होने के बाद अवसर मिला तो समाज सेवा के क्षेत्र में आएंगे और जनता की सेवा करेंगे. मौके पर महाराज ने समाज से भटके हुए युवाओं से मुख्यधारा में लौटने की अपील की. साथ ही युवाओं से नक्सलवाद के रास्ते पर ना जाने की अपील भी की. महाराज ने कहा कि वह गुमराह होकर नक्सलवाद के रास्ते पर चला गया था. अब वापसी पर अच्छा महसूस हो रहा है.

    मोबाइल लूट की घटना के बाद बना नक्सली

    बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना के दारूदा गांव निवासी महाराज प्रमाणिक  मोबाइल लूट की छोटी सी घटना के बाद अपराध के रास्ते पर चला गया था. बीएससी का छात्र और एनसीसी कैडेट रहा महाराज प्रमाणिक देखते ही देखते नक्सलवाद की दुनिया का वीभत्स चेहरा बन चुका था. झारखंड पुलिस द्वारा महाराज प्रमाणिक पर 10 लाख रूपया का इनाम रखा गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news