ऑटो चालकों को रंगदारों से राहत दिलाने के लिए ऑटो चालक महासंघ गठित


रांची (RANCHI) : 22 जनवरी 2022 को झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी की अध्यक्षता में सभी की सहमति से रांची जिला संयुक्त सीएनजी एलपीजी ऑटो चालक महासंघ का गठन किया गया. रांची शहर में ऑटो चालकों के साथ यातायात प्रशासन रोड के रंगदार एवं कुछ ऐसे स्टैंड हैं, जहां एजेंट के द्वारा ऑटो चालकों को परेशान किया जाता है. इन सब परेशानियों से निजात दिलाने के लिए रांची जिला संयुक्त सीएनजी एलपीजी ऑटो चालक महासंघ रांची जिला का गठन किया गया है. रांची जिला संरक्षक संदीप प्रधान,अध्यक्ष आनंद वर्मा,उपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ,महासचिव राधे सिन्हा,कोषाध्यक्ष कृष्णा चौरसिया को बनाया गया है.
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
रांची शहर के सभी मार्ग को भंग करते हुए कुछ मार्ग को रिनुअल किया गया है. बरियातू मार्ग के अध्यक्ष पनीर मुंडा, धुर्वा मार्ग अध्यक्ष दुर्गा चौधरी, हटिया मार्ग अध्यक्ष मोहम्मद जुम्मन, रांची रेलवे स्टेशन मार्ग के अध्यक्ष भोला सिंह, हटिया रेलवे स्टेशन मार्ग अध्यक्ष महेश सिंह को बनाया गया है. अन्य रूटों को फ़िलहाल भंग किया गया है. इन सब को महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी प्रदेश, अध्यक्ष राम कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रामाशंकर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर मुंडा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं सीएनजी एलपीजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश सचिव तबरेज अहमद के साथ-साथ उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है. महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने रांची जिला कमिटी को 15 दिन के अंदर कमेटी का सूची प्रदेश कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है.
आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी,प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह,प्रदेश महासचिव रामाशंकर सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष,अमर मुंडा प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं सीएनजी एलपीजी ऑटो चालक महासंघ के सचिव तबरेज अहमद भीम चौरसिया उपेंद्र नाथ पाठक मोहम्मद वसीम ललित संजय कुमार सिंह राकेश कुमार विशाल कुमार अनिल छोटू कुमार चंदन कुमार मनोहर उपेंद्र कुमार महतो एवं राजकुमार उपस्थित थे.
4+